Self Love: खुद से प्यार कैसे करें?

क्या आप खुद से प्यार करते है? पढ़कर आप को कुछ अजीब भी लगा रहा होगा पर ये बहुत ही ज़रूरी बात है| अब आप ही देखो ना चाहे हम किसी भी रिश्ते में हो हम दूसरों को सम्मान देते है, उन्हें प्यार करते है और ये सही भी है पर साथ ही साथ हम कभी अपने बारे में उतना सोचते है, क्या हम अपने आपसे प्यार करते है?

Self Love Ka Matlab

Self Love यानिकि खुद से प्यार करना मतलब स्वार्थी बन जाना नहीं है बल्कि हम जब खुद से प्यार करते है तब हम अंदर से खुद को प्यार से भर देते है, खुद के ही प्रति जो हमारी सोच बनी हुयी है उसको हम बदल पाते है और तो और लोग भी हमारी तरफ आकर्षित हो जाते है और उनसे हमारे रिश्ते और ज्यादा मजबूत हो जाते है|

आज इस आर्टिकल के ज़रिये self love से जुडी कुछ बेहतरीन tips share कर रहा हु जिसे अपनाकर आप self love करना सीख जाएंगे और अपने जीवन को बदल पाएंगे|

Self love क्यों ज़रूरी है

  • self love करने से हम अपने आप को मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक तौर पर ठीक कर पाते है| साथ ही साथ हम अंदर से बहुत पॉजिटिव हो जाते है, हमारा दुनिया को देखने का नज़रिया बदल जाता है, खुद के प्रति सम्मान बढ़ जाता है और हम हमारा जीवन अधिक संतुष्टि के साथ जी पाते है| इसलिए self love मतलब खुद से प्यार करना ज़रूरी है|

Self Love कैसे करें?

1) खुद का ख़याल रखें:

  • अच्छी डाइट लें, खुद को फिजिकली फिट रखें, अपने शरीर की अच्छे से देखभाल करें और hygiene maintain करें यानिकि स्वच्छ और साफ़ सुतरा रहो| इसके अलावा मानसिक रूप से भी अपने आप को स्वस्थ्य (Healthy) रखो, लोगों के साथ साथ खुद की भावनाओं (Feelings) का भी ख़याल रखो और अपनी पसंद और ना पसंद के बारे में सोचो| तो इस तरह से आप खुद का ख़याल रख सकते हो|

2) तकलीफ देने वाली चीज़ों से दूर रहो:

  • जो लोग आप को नीचा दिखाने की कोशिश करते है, आप को परेशान करते है, आप को support नहीं करते या जिन लोगों के साथ आप को अच्छा नहीं लगता या नेगेटिव फील होता है तो ऐसे लोगों से दूर रहिये|
  • अगर आप को तकलीफ देने वाले आपके घर के ही है तो ऐसे में आप उनसे mentally detach हो जाईये मतलब उनके किसी भी बात को ज्यादा seriously मत लीजिये और खुद को strong बनाइये|

3) खुद से बातें करें (Self talk):

Self love खुद से बातें करें

  • हम दिन भर न जाने कितने लोगों से बातें करते है पर कभी खुद से खुद का हाल पूछा है? शायद आप को थोडा-सा अजीब लगे पर जब हम खुद से बातें करने लगते है तब हम खुद के साथ जुड़ जाते है|
  • इसमें आप को खुद के विचारों पर ध्यान देना है, आप अंदर से कैसा महसूस कर रहे है ये देखना है, आपकी self talk किस तरह की है मतलब पॉजिटिव है या नेगेटिव ये देखना है, अगर आप को नेगेटिव विचार आ रहे है तो उन विचारों से संबंधित खुद को positive affirmations देने है इसके अलावा दिन में भी दो से तीन बार खुद को positive affirmations ज़रूर दें|
  • Self talk से आपका तनाव कम हो जाता है, आप और बेहतरीन ढंग से जिंदगी को जीने लगते है, आप को खुद का साथ मिल जाता है इसलिए आप अंदर से अच्छा महसूस करते हो और इससे आपके शारीरिक और मानसिक स्थिति पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है|

4) Mirror technique का इस्तेमाल करें:

  • सुबह उठने के बाद और रात को सोने से पहले शीशे में देखकर खुद की तारीफ़ करें, खुद को positive affirmations दें, खुद को thank you और खुद को I love you बोलें|
  • इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ता है, आपका मन शांत रहता है, खुद की नज़रों में आपकी value बढ़ने लगती है और आप खुद को और ज्यादा अच्छी तरिके से जान पाते हो|

5) खुद की तुलना न करें:

  • किसी भी हालत में खुद की तुलना दूसरों के साथ न करें| क्योंकि ऐसा कर के आप खुद को कमजोर समझने लगते है, दूसरों के सामने खुद को कम आंकने लगते है और ऐसा कर के आप खुद को ही दुखी और परेशान करते है इसलिए आप ऐसा बिलकुल न करें|

6) अपनी खूबियों को निखारे:

  • आपकी जितनी भी खूबियां या hobbies है जैसे पेंटिंग, डांसिंग, कुकिंग, सिंगिंग या और कोई खूबियां है तो उनके लिए आप समय ज़रूर निकालें और उसमे और ज्यादा बेहतर होने की कोशिश करें| ऐसा करने से आप अपनी खूबियों को और ज्यादा निखार पाएंगे और अपना मनपसंद काम करने की वजह से आप को अंदर से एक ख़ुशी भी मिलेगी|

7) अपनी कमीयों का स्वीकार करो:

  • किसी न किसी बात की कमी तो हर इंसान में होती है इसलिए अपने कमियों की वजह से परेशान होने और अपने आप को दोष देने की जगह उन्हें स्वीकार करो और उन पर काम करो और अपनी कमियों को अपनी ताकत में बदलो|

8) अपने आप को खुश रखो:

Self love अपने आप को खुश रखो

  • खुद को खुश रखने के लिए आप अपनी मनपसंद की चीज़ें करें, अपने hobbies को follow करें, खुद को तनाव मुक्त रखो, नेगेटिव सोच वाले लोगों से दूर रहो, अपनी पिछली गलतियों के लिए खुद को माफ़ करो इससे आप अंदर हलका महसूस करोगे, अगर आपने किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा किया है तो खुद को रिवॉर्ड या गिफ्ट दो, किसी के ऊपर depend मत रहो, किसीसे ज्यादा उम्मीद मत रखो, अच्छे दोस्त बनाओ और अपनी सोच को पॉजिटिव रखो|

Self love करने के फायदे

 1) Self love करने से हम जीवन के कठिन प्रसंगों से या विपरीत परिस्थितियों से निपटना सीख जाते है|

 2) Self love करने से हम मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक तौर पर खुद को स्वस्थ्य कर पाते है|

 3) Self love करने से हमारे अंदर की नेगेटिविटी खत्म हो जाती है और अपने जीवन को सकारात्मक नज़रिये से देखने लगते है|

 4) Self love करने से हमारा आत्मसम्मान बढ़ जाता है|

 5) Self love करने से Law of attraction बेहतरीन तरिके से काम करता है|   

 6) Self love करने से आप डिप्रेशन और तनाव जैसी मानसिक समस्याओं से दूर रहते हो|

 7) Self love करने से आपका आत्मविश्वास बढ़ता है|

 8) Self love करने से आप अंदर से खुश रह पाते हो|

 9) Self love करने से आप को अपने लक्ष्य पाने में मदद मिलती है|

10) आप खुद को अंदर से प्रेरित यानिकि मोटीवेट कर पाते हो|

इन्हे भी पढ़े

So guys आपको ये वाला article कैसे लगा ये comment section में ज़रूर बताना; साथ ही साथ कुछ suggestions हो तो बता देना और आपको किस topic पर article चाहिए ये भी बता देना |

आपका कोई personal question हो तो आप मुझे selfhelpinhindi@gmail.com पे मेल कर सकते हो| Thank you, stay connected & love you guys…

This Post Has 2 Comments

  1. Aditya

    Thank you so much 🥰

Leave a Reply